संकल्प का महत्व

संकल्प का महत्व

May 29, 2024Cycle Care
- Meera Rai
ऐसा मानते हैं कि परमात्मा ने अपनी कुछ दिव्य शक्तियॉ मानव को प्रदान की हैं। उसमें से एक है विचारों की शक्ति। वह जो सोच ले और उसे करने की ठान ले तो वह एक दिन सिद्ध हो जाता है। इसी ठान लेने की शक्ति को संकल्प कहा जाता है।
मनुष्य अपने साधारण से भी जीवन में प्रत्येक दिन कोई न कोई संकल्प लेता ही रहता है। दैनिक क्रिया कलापों में भी एक संकल्प छुपा होता है कि इस समय तक बिस्तर पर से उठ जाना चाहिए। दैनिक कार्यों से निवृत होकर स्नान करना चाहिए। पूजन करना चाहिए। उसके बाद कुछ खाना पीना चाहिए। जिसे हम सब रोज का नियम मानते हैं स्वस्थ रहने के लिए, वह एक प्रकार का संकल्प ही होता है।
 
जब मनुष्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करता है तो वह अपनी महत्वाकांछाओं को पूर्ण करने के लिए या अपनी किसी विशिष्ट प्रयोजन को सिद्ध करने के लिए संकल्प लेता है। इसमें वह सीधे तौर पर ही अपने इष्ट या भगवान से जुड़कर संकल्प लेता है। उनसे अपनी पूजा का प्रयोजन बताता है और अपना समर्पण उनके प्रति सिद्ध करने की कोशिश करता है।
 
हिन्दुओं की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी विशिष्ट पूजन को शुरू करने से पहले ईश्वर को साक्षी मानकर पंच तत्वों की सहायता से संकल्प लिया जाता है। इससे मन शुद्ध और दृढ़ प्रतिज्ञ हो जाता है। 
कहते हैं कि अगर अपने इष्टदेव के सम्मुख संकल्प लिये बिना ही पूजन प्रक्रिया सम्पन्न कर दी जाए तो वह पूजा इंद्रदेव को चला जाता है यानि कि देवताओं के राजा के पास।
 
संकल्प करते समय मंत्र ---
 
मुख्यतया , संकल्प लेते समय पहले आचमन करते हैं । 
फिर अपने देवी या देवता से कहना पड़ता है कि , मैं ( अपना नाम लेकर ) , कुल गोत्र का नाम लेकर , आज के दिन ,इस संवत्सर में , इस महीने में , इस तिथि या इस पक्ष में , ये पूजन करना चाहता हूं। अपनी पूजा का उद्देश्य बताया जाता है और विनती की जाती है कि वह संकल्प सिद्ध हो ।
इसके बाद देवी देवताओं का आह्वान किया जाता है। 
सर्वप्रथम ,श्री गणेश को आमंत्रित किया जाता है। 
ग्राम देवता , कुल देवता , स्थान देवता का आह्वान किया जाता है।
श्री पुण्डरीकाक्ष, श्री लक्ष्मी नारायण , श्री उमा महेश्वराभ्यं , श्री आदित्य आदि नवग्रह देवता , माताभ्यं पितृभ्याम नमो नमः इत्यादि मंत्रों के साथ आह्वान पूरा होता है।
उपरोक्त विधि से ही हवन में भी संकल्प करने का विधान है।
 
 

More articles

Comments (0)

There are no comments for this article. Be the first one to leave a message!

Leave a comment

Please note: comments must be approved before they are published