करवा चौथ का महत्व और पूजन विधि

करवा चौथ (Karva Chauth) : महत्व और पूजन विधि

October 14, 2024Cycle Care

करवा चौथ का त्यौहार पूरे उत्तर भारत में मनाया जाता है। हिन्दू पञ्चांग के अनुसार, यह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। जो की इस बार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह पर्व विशेष रूप से विवाहित स्त्रियां ही मनाती हैं। सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु के लिए करवाचौथ  का व्रत करती हैं। करवाचौथ व्रत में करवे का खास महत्त्व होता है। यह दिन सभी सुहागिनों के लिए बहुत ही खास दिन माना जाता है। सभी स्त्रियाँ इस व्रत का साल भर इंतजार करती है। तो आइये अब इस व्रत की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में जानते है।

करवाचौथ पूजा मुहर्त - 

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार - शाम 05:38 बजे से 06:56 बजे तक

करवाचौथ पूजा सामिग्री - 

करवाचौथ पूजन के लिए मिट्टी या तांबे का करवा और ढक्कन, पान, सींक, कलश, अक्षत, चंदन , फल, पीली मिट्टी, फूल, हल्दी, सिंदूर, श्रृंगार का सामान, जल का लोटा, दूध का लोटा, नारियल, मिट्टी का दीपक, छलनी, करवा कथा की पुस्तक या कलेंडर, कुमकुम, रोली आदि चीजों की आवश्यकता होती है। 

गुड लक कलश का लाल पैक, पूजा के लिए सजावटी कलश

गुड लक कलश

करवाचौथ व्रत की पूजा विधि -

प्राचीन काल से ही इस व्रत का बहुत ही महत्व है। कहा जाता है कि जो स्त्रियाँ करवाचौथ का व्रत विधि अनुसार श्रद्धा भाव से करती है। उन्हें व्रत का फल अवश्य मिलता है तो जानिए करवाचौथ का व्रत कैसे करे। 

1 - करवाचौथ के दिन सुबह जल्दी सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करके सासु माँ द्वारा भेजी गयी सरगी (फल, कपडे , गहने , खाना, पानी ) ठीक से ग्रहण करें। 

2 - उसके बाद सासु माँ के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें। 

3 - अब सूर्य को नमस्कार करके जल चढ़ाकर, घर पर शिव परिवार की स्थापना करें और निर्जल व्रत करने का सकल्प लें। 

शिव, पार्वती और गणेश की सुनहरे रंग की शिव परिवार प्रतिमा

श्री शिव परिवार प्रतिमा

4 - ध्यान रहे कि व्रत वाले दिन आपको बिल्कुल भी नहीं सोना चाहिए कहा जाता है कि सोने से व्रत खंडित हो जाता है। 

5 - सोलह श्रंगार कर दुल्हन की तरह तैयार हों। 

6 - अब उत्तर पूर्व दिशा में करवाचौथ माता की मूर्ति स्थापित करें अगर आपके पास मूर्ति नहीं है तो बाजार से कलेंडर लाके भी लगा सकते है। 

7 - अब माता गौरी के नाम का सोलह श्रंगार और लाल रंग की चुनरी एक पूजा की थाली में सजाये इसके बाद मिटटी के कलश में पानी भरकर माँ गौरी के सामने रखले 

करवाचौथ पूजन सामग्री सजाने के लिए गोल पीतल की पूजा थाली

पीतल की पूजा थाली

8 - और अब पुरे विधि विधान के साथ शिव परिवार की पूजा करें। और करवाचौथ की कहानी सुनें। करवाचौथ की कहानी आप कलेंडर से भी पढ़ सकते है। और यूट्यूब से भी सुन सकते है। 

9 - उसके बाद श्रंगार का सामान, खाना, कपडे और दक्षिणा भेट करें और आशीर्वाद ले। 

10 - रात को 08 बजे के बाद चन्द्रमा निकल जाने पर मिटटी के कलश से चन्द्रमा को अर्घ दें और छलनी से चाँद देखकर पति का चेहरा देखें और आरती करे। और पति के हाथ से जल ग्रहण करके व्रत को पूरा करें।  

कहा जाता है कि एक सुहागिन स्त्री किसी देवी से कम नहीं होती है। ऐसे बहुत सरे उदाहरण अभी तक हमने सुने हुये है जिसमें माता सीता, माँ पारवती, सावित्री, माता अनसुइया, वीरावती और भी बहुत सी शक्तियाँ ने अपनी पतिव्रता धर्म को निभाया और अर्धांगिणी होने का पूर्ण सहयोग किया। इसलिए करवाचौथ व्रत को बहुत ही मन और सिद्दत के साथ विधि विधान से करे और अपने पति की दीर्घ आयु की कामना करें। भगवान सबकी मनोकामना पुरे करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

करवा चौथ का व्रत पारंपरिक रूप से विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखती हैं। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और चंद्रमा की पूजा करने की परंपरा भी कई परिवारों में प्रचलित है।

करवा चौथ की पूजा के लिए करवा, जल का लोटा, पूजा की थाली, छलनी, दीपक, रोली, अक्षत, चंदन, फूल, फल, मिठाई और करवा चौथ व्रत कथा की पुस्तक जैसी सामग्री की आवश्यकता हो सकती है। पूजा सामग्री की सूची क्षेत्रीय और पारिवारिक परंपराओं के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

सरगी एक विशेष भोजन है, जिसे पारंपरिक रूप से सास अपनी बहू को देती हैं। इसे सूर्योदय से पहले खाया जाता है, ताकि व्रत शुरू होने से पहले भोजन किया जा सके। सरगी में फल, सूखे मेवे, मिठाइयां और अन्य खाद्य पदार्थ शामिल हो सकते हैं।

पारंपरिक रीति के अनुसार, चंद्रमा दिखाई देने के बाद महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं और छलनी से चंद्रमा तथा अपने पति को देखती हैं। इसके बाद पति द्वारा जल पिलाने और भोजन कराने के साथ व्रत खोला जाता है। अलग-अलग परिवारों में इस रस्म का तरीका थोड़ा अलग हो सकता है।

करवा चौथ की व्रत कथा सुनना पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। कथा के माध्यम से श्रद्धा, समर्पण और वैवाहिक जीवन से जुड़ी पारंपरिक मान्यताओं को समझा जाता है। अलग-अलग क्षेत्रों में वीरावती और अन्य पात्रों से जुड़ी कथाएं सुनने की परंपरा हो सकती है।

करवा चौथ का व्रत पारंपरिक रूप से चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद खोला जाता है। चंद्रमा निकलने का समय शहर के अनुसार अलग-अलग होता है, इसलिए स्थानीय पंचांग या विश्वसनीय चंद्रमा-दर्शन समय की जानकारी देखनी चाहिए।

Related Articles

More articles